संदेश

प्रदूषण का अर्थ , परिभाषा एवं प्रकार । prayavaran pradushan aur uske prakar। जल प्रदूषण। वायु प्रदूषण मृदा प्रदूषण । ध्वनि प्रदूषण । पर्यावरण प्रदूषण के कारण एवं को कम करने के उपाय।

हेलो दोस्तों आज हम आपको अपनी इस लेख में प्रदूषण क्या है ? पर्यावरण प्रदूषण किस प्रकार होता है एवं प्रदूषण के कितने प्रकार होते हैं ? जल प्रदूषण , वायु प्रदूषण , ध्वनि प्रदूषण एवं रेडियोधर्मी प्रदूषण के  विषय में विस्तार पूर्वक बताएंगे ।  पर्यावरण प्रदूषण - सामान्य अर्थ में प्रदूषण से तात्पर्य मनुष्य द्वारा अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए प्रकृति के साथ किया गया अनावश्यक हस्तक्षेप है जिस कारण प्रकृति में उपस्थित जल वायु मृदा आदि तत्वों में अवांछित उत्पन्न हो जाते हैं। पर्यावरण में होने वाला किसी भी प्रकार का अवांछनीय  परिवर्तन पर्यावरण प्रदूषण कहलाता है।  सभी जीव प्राणी एवं पादप तथा मनुष्य पर्यावरण में निवास करते हैं और पर्यावरण को प्रभावित भी करते हैं तथा स्वयं पर्यावरण में होने वाली प्रक्रियाओं से प्रभावित होते हैं मनुष्य द्वारा पर्यावरण की प्रकृति के विरुद्ध किया गया कोई भी कार्य प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है तथा पर्यावरण तत्वों में अवांछित गुण उत्पन्न कर देता है जो स्वयं मनुष्य के लिए अहितकर साबित होते हैं।  पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार -  सामान्यतः प्रदूषण कई...

jahangir ka itihas in hindi। जहांगीर का इतिहास

हेलो दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख में जहांगीर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने जा रहे हैं।  जैसे जहांगीर कब राजा बना   ? जहांगीर और अनारकली का क्या संबंध था ? जहांगीर ने नूरजहां से विवाह कब किया ? जहांगीर के शासनकाल में खुसरो का विद्रोह  ? आदि ।  परिचय :- जन्म -  30 अगस्त 1596 ईसवी  बचपन का नाम - सलीम   उपाधि - नूरुद्दीन मोहम्मद जहांगीर बादशाह गाजी   आत्मकथा -  तुजुक ए जहांगीरी , जहांगीर ने अपनी आत्मकथा फारसी भाषा में लिखी है। जहांगीर की मृत्यु  के पश्चात मोहम्मद हादी ने इसे पूरा किया।  पिता - अकबर   माता -  हरका बाई ( इतिहास में जहांगीर की मां का नाम जोधाबाई प्रचलित है किंतु इस बात का कोई भी ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है जोधा बाई नाम का उल्लेख जहांगीर की मां के रूप में या अकबर की पत्नी के रूप में कहीं भी नहीं मिलता है)  राज्य अभिषेक - 3 Nov 1605 ईस्वी मकबरा -  जहांगीर का मकबरा शहादरा लाहौर में स्थित है।  जहांगीर की पत्नियां तथा उनसे प्राप्त संताने -  • मानबाई  - खु...

नूरजहाँ का इतिहास इन हिन्दी। नूरजहाँ का इतिहास नोट्स इन हिन्दी। noorjahan ka itihas in hindi

हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको अपने इस लेख में नूरजहां के इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं  नूरजहाँ कौन थी   ? नूरजहाँ का विवाह किसके साथ हुआ   ? नूरजहाँ की   मुलाकात जहांगीर से किस प्रकार हुई   ? नूरजहां का शासन पर क्या प्रभाव था ?  इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान किये जाएंगे ।  नूरजहां का विवाह शेर अफगान नामक एक व्यक्ति से हुयी थी। बंगाल के एक मुगल सूबेदार के साथ युद्ध में शेर अफगान की मृत्यु हो गई। बहुत से लोगों का कहना है कि शेर खान की हत्या जहांगीर के कहने पर की गई क्योंकि जहांगीर नूरजहां से विवाह करना चाहता था इसलिए उसने ऐसा करवाया । किंतु सभी इतिहासकारों का ये मत नहीं है क्योंकि ऐतिहासिक साक्ष्यों को देखने से पता चलता है कि जहांगीर , नूरजहां से बहुत बाद में मिला जबकि शेर अफगान की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। जहांगीर एक बार अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था जहां उसने नवरोज के त्यौहार में पहली बार नूरजहां को देखा और उसकी सुंदरता पर मोहित हो गया तथा उससे विवाह कर लिया।  नूरजहां के प्रमुख संबंधी - ...

Rajarammohan rai in hindi। राजा राममोहन राय के समाज सुधार आंदोलन। bramha samaj in hindi। brambha samaj

राजा राममोहन राय को भारतीय पुनर्जागरण के जनक के रूप में जाना जाता है । राजा राममोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना की गई थी जो कि पाश्चात्य विचारधाराओं पर आधारित था । यह हिंदू धर्म का पहला सुधार आंदोलन था।  राजा राम मोहन राय भारतीय नवजागरण के अग्रदूत थे।  राजा राममोहन राय एकेश्वरवाद में विश्वास करते थे अर्थात् उनका मानना था कि भगवान एक है और लोग उन्हें अलग-अलग रूपों में पूजते हैं किंतु वास्तव में हम सभी को बनाने वाले भगवान अलग ना होकर एक ही शक्ति हैं।  • 1809 में उन्होंने एकेश्वरवादएकेश्वरवादियों को उपहार नामक एक पुस्तक लिखी।  • उन्होंने वेदों और उपनिषदों का बंगाली भाषा में अनुवाद कर यह स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म ग्रंथ भी एक ही ईश्वर को मानते हैं।  • 1814 में उन्होंने कोलकाता में आत्मीय सभा की स्थापना की।  आत्मीय सभा - मित्रों का समाज • जाति प्रथा , मूर्ति पूजा, सती प्रथा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने का प्रयत्न किया।  • राजा राम मोहन राय द्वारा अनेक कुरीतियों जो कि हिंदू धर्म से संबंधित थी, का विरोध करने के कारण काफी लोगों ने पाश्चात्य धर्...

आर्य समाज और स्वामी दयानंद सरस्वती । Aarya samaj in hindi। आर्य समाज के 10 सिद्धांत

आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा 1875 ई. में बम्बई ( मुंबई )में की गई। आर्य समाज का प्रमुख उद्देश्य वैदिक कालीन व्यवस्था को अपनाना था तथा किसी कारणवश धर्म परिवर्तित कर चुके लोगों को पुनः हिंदू धर्म में लाना था। स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों को ही सबसे श्रेष्ट बताया तथा प्रत्येक व्यक्ति को वेद में बताए गए नियमों के अनुसार जीवन जीने का संदेश दिया।  • स्वामी दयानंद सरस्वती के बचपन का नाम मूल शंकर था।   •   पूर्णानंद ने उन्हें दयानंद सरस्वती नाम दिया।   • स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु का नाम स्वामी विरजानंद था। स्वामी विरजानंद नेत्रहीन थे।  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 ईस्वी में आर्य समाज की स्थापना की। प्रारंभ में इन्होंने मुंबई को आर्य समाज का मुख्यालय बनाया किंतु बाद में उन्होंने लाहौर को आर्य समाज का मुख्यालय बनाया।  •  स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा "वेदों की ओर लौट चलो" का नारा दिया गया।  • आर्य समाज ने वेदों को श्रेष्ठ बताया किंतु हिंदू ग्रंथ, पुराणो की आलोचना की ।  उन्होंने कहा कि स्वार्थी और अज्ञानी व्यक्तियों...

uttar mugal kal notes । उत्तर मुगल काल के शासक इन हिन्दी।

मुगलकालीन शासकों को मुख्यतः दो भागों में बांटा जा सकता है।  (1)  मुगलकाल ( 1526 - 1707 )  (2) उत्तरमुगल काल ( 1707 - 1857 )  उत्तर मुगल काल की विभिन्न शासक एवं उनसे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं - 1. बहादुरशाह-i  (1707-1712)  2. जहाँदार शाह  (1712-1713)  3. फर्रूखसियर  (1713-1719)  4. रफी-उद्-दरजाल  (1719)  5. रफी-उद-दौला  (1719)  6. मोहम्मद शाह रंगीला  (1719-1748)  7. अहमदशाह  (1749-1754)  8. आलमगीर ii (1754-1758)  9. शाहआलम ii (1759-1806)  10. अकबर ii (1806-1837)  11.बहादुर शाह जफर (1837-1857)  1. बहादुरशाह-i (1707-1712)  •  बहादुर शाह प्रथम का मूल नाम मुअज्जम था। •  उसने शाहे बेखबर की उपाधि धारण की।   • बहादुर शाह प्रथम ने दो युध्द लड़े दोनों ही उत्तराधिकार के युद्ध थे।  1. जजाऊ युद्ध - आजम के विरुद्ध 2. बीजापुर युध्द - कामबख्श के विरुद्ध • बहादुर शाह प्रथम एक सहिष्णु शासक था।  2. जहाँदार शाह (1712-1713)  • जहांदार शाह एक कमजोर शासक ...

Babar in hindi। बाबर का इतिहास इन हिंदी

बाबर ने भारत में मुगल वंश की स्थापना की बाबर का पूरा नाम जहीरूउद्दीन मोहम्मद बाबर था। मुगल मंगोलों और तुर्क जनजातियों के सम्मिश्रण थे जिसे सम्मिलित रूप से मुगल कहा गया। मुगल का शाब्दिक अर्थ बहादुर होता है।  बाबर के पिता उमर शेख मिर्जा तैमूर के वंशज थे।  मुगल अपनी माता की ओर से मंगोल अर्थात चंगेज खान के वंशज थे तथा पिता की ओर से तैमूर लंग के वंशज थे किंतु मुगल अपने आप को मंगोल या मुगल कहलाना पसंद नहीं करते थे क्योंकि चंगेज खान मध्य एशिया एवं चीन में एक क्रूर शासक के रूप में प्रसिद्ध था मुगल स्वयं को तैमूर लंग  का वंशज कहलाना    पसंद करते थे।  बाबर के विषय में सामान्य जानकारी :- • जन्म - 14 फरवरी 1983 • माता -  कुतलुगनिगार खानम • पिता - उमर शेख मिर्जा • उपाधि - मिर्जा , पादशाह , गाजी • मृत्यु - 1530 ईसवी में • आत्मकथा - बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा) तुर्की भाषा में लिखी है।   • कब्र / मकबरा  -  बाबर को सर्वप्रथम आगरा के आराम बाग में दफनाया गया किंतु बाद में उसे उसकी पत्नी मुबारक युसूफजाई  द्वारा काबुल में दफनाया ...