संदेश

MP ke andolan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यप्रदेश में जंगल सत्याग्रह mppsc mains 2021। दुरिया जंगल सत्याग्रह। घोड़ाडोंगरी जंगल सत्याग्रह।

          मध्यप्रदेश में सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 में गांधी जी ने दांडी मार्च कर नमक सत्याग्रह प्रारंभ किया तो देश के अनेक भागो में भी कानूनों की अवज्ञा हुई । मध्यप्रदेश में  प्रमुख रुप से कई जिलों में जंगल कानून की अवज्ञा की गई और जगह-जगह जंगल सत्याग्रह हुए। दुरिया जंगल सत्याग्रह मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दुर्गा शंकर मेहता के नेतृत्व में जंगल सत्याग्रह चलाया गया। सिवनी जिले में सरकारी जंगल में चंदन के बगीचों में घास काट कर सत्याग्रह प्रारंभ किया गया। इसी सिलसिले में सिवनी जिले के एक छोटे से गांव दुरिया में जो कि सिवनी से 28 मील की दूरी स्थित है में 9 अक्टूबर 1930 को सत्याग्रह की तारीख निश्चित की गई। सत्याग्राहियों तथा उनका समर्थन करने आए लोगों के साथ अंग्रेज अधिकारियों ने बहुत अपमानजनक व्यवहार किया जिससे जनता उत्तेजित हो गई और उन्होंने अधिकारियों का विरोध किया। सिवनी के डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस को हुक्म दिया- "Teach them a lesson" और पुलिस ने गोलियां चला दीं और चार आदिवासी गुड्डोंदाई, बेमाबाई ,रैना बाई ,विरजू गोंड शहीद हो गए ।इन शहीदों के पार्थिव शर...