अकबर द्वारा विभिन्न वर्षो में किए गए कार्यों का क्रमानुसार विवरण।

अकबर के शासन काल से संबंधित विभिन्न परीक्षा में उपयोगी प्रश्नों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदु :-



अकबर मध्यकालीन भारत मुगल काल का एक महत्वपूर्ण शासक था जिसे इतिहास में उसके द्वारा लड़े गए युद्ध एवं साम्राज्य विस्तार के लिए अपनाई के नीतियों के लिए जाना जाता है। 
 अकबर के शासन काल से संबंधित प्रमुख कार्यों जो उसने ने अपने शासनकाल के विभिन्न वर्षो में की उन कार्यों को वर्षों के बढ़ते हुए क्रम के आधार पर दर्शाया गया है :-


• 1542 - 1542 ईसवी में अमरकोट कि हिंदू राजा वीरसाल के यहां अकबर का जन्म हुआ। 


• 1556 - 1556 ईसवी में 13 वर्ष 4 माह की उम्र में पंजाब के कलानौर में अकबर का राज्याभिषेक हुआ।
 
• 1560 - अकबर के संरक्षक बैरम खान की 1560 में मक्का जाने के क्रम में मुबारक शाह द्वारा हत्या कर दी गई। 


• 1562 - 1562 ईस्वी में अकबर ने दास प्रथा पर रोक लगा दी

• 1563 - तीर्थ यात्रा कर समाप्त कर दिया। 

• 1564 - अकबर ने गैर मुस्लिमों पर लगने वाली धार्मिक कर जजिया को समाप्त कर दिया। 

• 1571 - 1571 ईसवी में आगरा के पास फतेहपुरसीकरी नामक नगर की स्थापना की और उसे अपनी राजधानी बनाया। 

• 1573 - गुजरात विजय के उपलक्ष्य में फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण करवाया। 

• 1575 - इबादतखाना की स्थापना की। प्रारंभ में इबादत खाने में केवल इस्लाम धर्म को स्वीकृति प्रदान की गई थी।

 • 1578 - अकबर द्वारा इबादत खाने में सभी धर्मों के प्रवेश को प्रारंभ किया गया। 

• 1579 -  अकबर ने महजर की घोषणा कर दी जिसके अंतर्गत धार्मिक नियमों से संबंधित सभी अधिकार राजा अर्थात अकबर के पास आ गए इससे पूर्व यह अधिकार मौलवियों के पास हुआ करते थे। 

• 1580 - दहसाला बंदोबस्त लागू किया। 

• 1582 - एक नए धर्म दीन-ए-इलाही की स्थापना की अकबरनामा के अनुसार दीन-ए-इलाही धर्म को केवल 18 लोगों ने अपनाया था । जिनमें से बीरबल एकमात्र हिंदू था जिसने दीन-ए-इलाही धर्म को अपनाया। 

• 1583 - 1583 में अकबर द्वारा ईलाही संवत् की शुरुआत की गई। 

• 1585 - अकबर ने अपनी राजधानी फतेहपुर सीकरी से लाहौर परिवर्तित कर दी।
 ( अकबर की राजधानी सबसे पहले दिल्ली हुआ करती थी उसके बाद उसने आगरा ,फतेहपुरसीकरी और फिर लाहौर को अपनी राजधानी बनाया) 

• 1601 - 1601 में अकबर ने अपने जीवन का अंतिम युद्ध लड़ा जो असीरगढ़ का युद्ध था इसे अकबर के अंतिम विजय अभियान के रूप में जाना जाता है। 

• 1605 - अकबर की मृत्यु। 



अन्य संबंधित लेख



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलबन कौन था ? बलबन की लौह और रक्त की नीति को समझाइए ?

muhmmad-bin-tuglak ki bhulein। मुहम्मद-बिन-तुगलक के असफल प्रयोग।

मौर्याकाल की प्रशासनिक व्यवस्था। मौर्यकालीन प्रशासन। mauryakal ka prashasan। कौटिल्य का सप्तांग सिद्धांत