अकबर के नवरत्न in hindi । Akabr ke navratan । अकबर के नवरत्नों के नाम लिखिए। अकबर के नवरत्न कौन कौन थे । बीरबल कौन था। तानसेन कौन थे। #upsc

अकबर के दरबार में कला, साहित्य, संगीत, दर्शन, इतिहास आदि के विद्वान रहते थे जिन्हें अकबर के नवरत्न कहा जाता है । अकबर के नवरत्न में सम्मिलित व्यक्ति निम्नलिखित हैं :-

(1)बीरबल 
(2) तानसेन 
(3) अब्दुल रहीम खानखाना 
(4) मानसिंह
(5) अबुल फजल
(6) फैजी 
(7)टोडरमल 
(8) मुल्ला दो प्याजा 
(9) हकीम हुकाम

बीरबल
बीरबल अकबर के दरबार के प्रमुख नवरत्न थे जो अपनी विद्वतता के लिए प्रसिद्ध थे । 
• बीरबल का मूल नाम महेश दास था । 
अकबर द्वारा बीरबल को कविराज की उपाधि प्रदान की गई। 
दीन-ए-इलाही धर्म को अपनाने वाला बीरबल एकमात्र हिंदू था। 
यूसुफजाई कबीले से युद्ध करते समय बीरबल की मृत्यु हो जाती है । जिसके शोक में अकबर ने 3 दिन तक अन्य ग्रहण नहीं किया। 

तानसेन
• तानसेन का मूल नाम रामतनु पांडे था जो मध्य प्रदेश राज्य से संबंधित थे । 
• तानसेन के गुरु का नाम हरिदास था। 
• अकबर के दरबार में आने से पूर्व तानसेन रीवा के राजा रामचंद्र के दरबारी संगीतकार हुआ करते थे । 
• अकबर द्वारा तानसेन को कंठाभरणवासी विलास की उपाधि प्रदान की गई । 
• तानसेन की प्रमुख रचनाएं-  मियां की मल्हार, मियां की सारंग , दरबारी कान्हड़ा आदि। 

अब्दुल रहीम खानखाना
  अब्दुल रहीम खानखाना बैरम खां का पुत्र था। 
• गुजरात विजय के उपरांत अकबर द्वारा रहीम को  खान-ए-खाना की उपाधि प्रदान की गई। 
• रहीम अकबर के दरबार का एक प्रमुख कवि एवं साहित्यकार था। 

अबुल फजल
• अबुल फजल इतिहास दर्शन साहित्य के प्रमुख विद्वान थे। 
• अबुल फजल ने अकबर नामा एवं आईने अकबरी की रचना की । 
• अबुल फजल अकबर के काफी नजदीक थे। जहांगीर अबुल फजल को पसंद नहीं करता था इसलिए उसने अपने मित्र वीरसिंह देव बुंदेला द्वारा 1602 में अबुल फजल की हत्या करवा दी । जिसे फजल हत्याकांड के नाम से जाना जाता है। इस घटना से अकबर अत्यधिक दुखी हुआ। 
फैजी
• फैजी भी एक प्रमुख साहित्यकार था । 
• फैजी अबुल फजल का भाई था जिसे अकबर द्वारा राजकीय दर्जा प्रदान किया गया था। 

राजा मानसिंह
• अकबर का विवाह आमेर के राजा भारमल की पुत्री हरका बाई के साथ हुआ था। 
• आमेर के राजा भारमल ने अपने पुत्र भगवानदास के पुत्र मानसिंह को अकबर के दरबार में भेजा।
• मानसिंह ने एक साहसी सेनानायक के रूप में अनेक युद्धों में अकबर को विजय दिलवाई। 

टोडरमल
• टोडरमल शेरशाह सूरी के दरबार में एक प्रमुख भूमि सुधारक के रूप में कार्यरत थे । 
• इन्होंने अकबर के दरबार में कार्य करते हुए भूमि सुधार संबंधी अनेक कानून बनाए तथा भूमि सुधार किया। 
• दहशाला बंदोबस्त एवं टोडरमली व्यवस्था दी। 

मुला दो प्याजा
• मुल्ला दो प्याजा अपनी बुद्धिमानी एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते थे ।
 
हकीम हुकाम
• हकीम हुकाम प्रमुख रसोईघर प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। 
हकीम हुमाम को फकीर अजिदोद्दीन के नाम से भी जाना जाता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बलबन कौन था ? बलबन की लौह और रक्त की नीति को समझाइए ?

muhmmad-bin-tuglak ki bhulein। मुहम्मद-बिन-तुगलक के असफल प्रयोग।

मौर्याकाल की प्रशासनिक व्यवस्था। मौर्यकालीन प्रशासन। mauryakal ka prashasan। कौटिल्य का सप्तांग सिद्धांत